पीलीभीत, नवम्बर 26 -- पीलीभीत। असम चौराहे पर सोमवार देर रात अचानक एक के बाद एक वाहनों की कतार लगने के बाद लंबा जाम लग गया। वाहन स्वामियों को हुई दिक्कतों के बाद मामला डायल 112 के जरिए लखनऊ पहुंचा। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। करीब डेढ़ घंटे के जाम के बाद वाहनों को निकाला गया। तब लोगों को राहत मिली। शहर के असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के अलावा जहां तहां फैले बिल्डिंग मटेरियल और निकल रही बरातों के बीच अचानक माल वाहक भारी वाहन फंस गए। इसी बीच एक वाहन के रुकने के बाद लगातार एक के बाद एक पीछे वाहनों की कतार लगती चली गई। फ्लाई ओवर के नीचे पूरनपुर मार्ग और बरेली हाईवे की तरफ भी वाहनों की करें लग गई। एक तरफ का मार्ग बंद होने के चलते यातायात प्रभावित हो गया। इसी दौरान किसी ने डायल 112 को सूचित कर जाम की जानकारी दी। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.