पीलीभीत, सितम्बर 22 -- वाहनों के बढ़ते दवाब और संकरे होते टनकपुर-बरेली हाईवे पर शहर में यह हाईवे चौड़ा होगा। इसके बारे में मांगे गए प्रस्ताव पर डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यही नहीं जेई और एई की टीमों को लगा कर मार्किंग (चिन्हांकन) करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शहर के अंदर से होकर गुजरे टनकपुर बरेली हाईवे पर पिपरिया से आसाम चौराहा तक अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश प्रमुख सचिव की तरफ से विभागीय अधिकारियों को मिले है। ताकि इस हाइवे को चौड़ा करने के लिए पूरा प्रस्ताव बना कर डीपीआर पर धनराशि आवंटन का आंकलन किया जा सके। इसी क्रम में जेई और एई की टीमों ने सहयोगी के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ निशान लगा कर जमीन का चिन्हांकन करने का काम शुरू करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.