पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। बहुप्रतीक्षित आसाम चौराहा फ्लाईओवर पर तीन साल बाद वाहनों ने फर्राटा भरा। विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद ड्राय रन किया गया। सफल ड्रायरन के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फ्लाईओवर पर पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। एक किमी. लंबे जिले के दूसरे फ्लाईओवर पर जब वाहन दौड़ें तो लोगों ने तालियां बजा कर गगनचुंबी नारे भी लगाए। शहर में आसाम चौराहा पर बांसुरी चौराहा, एक धार्मिक स्थल और पुलिस चौकी को हटाने के बाद यहां काम शुरू हो सका था। इससे पहले 2020 में इस आसाम चौराहा फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। एनओसी और अन्य प्रक्रिया के बीच 2022 में आगरा की कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य सौंपा गया था। शहर में जाम का कारण बन रहे आसाम चौराहे पर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के पीछे मकसद था कि यहां से पूरनपुर होकर लखन...