आसाम के बच्चों के लिए भेजी गई शिक्षण सामग्री
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- लखीमपुर। आसाम में आई बाढ़ के कारण देश के कई सामाजिक संस्थाओं ने मदद को हाथ बढ़ाया है। इसी क्रम में खीरी जिले से भी आसाम के लिए राहत के साथ शिक्षण सामग्री भेजी गई है। ग्रीन फील्ड एकेडमी के डायरेक्टर आलोक मिश्रा, प्रशांत मिश्रा और समाजसेवी दीपक पुरी और अन्य सहयोगियों की सहभागिता से स्कूल बैग के साथ कॉपी, पेंसिल और ज्ञानवर्धक किताबों की लगभग 1000 किट आसाम के गुवाहाटी भेजी गई। जिसका वितरण श्रीरामकृष्ण मिशन गुवाहाटी की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, सुनील सिंह ने वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा , नेता राजीव त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: इंसानियत फाउंडेशन ने बांटे गरीब बच्चों को स्कूली बैग
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.