दरभंगा, मई 10 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय राज्य का पहला पारंपरिक विश्वविद्यालय है, जहां खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई है। अब स्पोर्ट्स में करियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। निदेशालय की स्थापना से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से निदेशालय में नामांकन शुरू हो जाएगा। फिलहाल सर्टिफिकेट कोर्स एवं डिप्लोमा कोर्स में नामांकन होगा। निदेशालय के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स शुरू करने की स्वीकृति विवि के परिनियमित निकायों से मिल चुकी है, हालांकि इसमें नामांकन से पूर्व लोकभवन से अनुमति लेनी होगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय में खेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.