आसान प्रश्न पत्र देख छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
मोतिहारी, सितम्बर 1 -- चकिया, एक संवाददाता। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चकिया के एसआरएपी कॉलेज पर संचालित हो रही है। पहले दिन पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशंस की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संचालित हो रही है। एसआरएपी कॉलेज चकिया में प्रथम पाली में कुल 306 छात्रों में 300 उपस्थित हुए, वहीं दूसरे पाली में कुल 1420 छात्रों में 1365 उपस्थित हुए। प्राचार्या डॉ रामनरेश पंडित रमण ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी अच्छा था, इसलिए परीक्षा बेहतर गयी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर शांति भरी खुशी नजर आ रही थी। अधिकतर छात्रों का कहना था कि पेपर बहुत ही बढ़िया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.