आसमान से 'बरसेगी आग', यूपी से राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट; कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अप्रैल की शुरुआत में जहां तापमान से सामान्य कम दर्ज किया जा रहा था तो वहीं 20 तारीख आते-आते गर्मी ने अपना पूरा सितम ढाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दोपहर के समय बेवजह बाहर निकलने से परहेज करें। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश का पारा 45 डिग्री तक जा सकता है। यानी दोपहर में कई राज्य भट्टी की तरह तपने लगेंगे। भयंकर गर्मी के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, मेघायल, त्रिपुरा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.