निज संवाददाता, मार्च 20 -- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में शुक्रवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार पत्थर जैसे ओलों की बारिश होती रही, जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलों का आकार भले ही छोटा था, लेकिन उनकी तेज रफ्तार और घनत्व ने लोगों को डराकर रख दिया। खासकर चारपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। लोग पेट्रोल पंप, मॉल और आसपास के प्रतिष्ठानों में छिपकर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करते नजर आए। तेज आंधी के चलते कई घरों के छप्पर उड़ने की भी सूचना है। शहर के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का शेड भी उखड़ गया, हालांकि इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। पेट्रोल पंप के मालिक तमाल सेन ने बताया कि आंधी, बारिश और ओला...