उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता । भीषण गर्मी के साथ एक बार फिर से आसमान से अंगारे बरसने लगे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से सड़कें बुरी तरह से तप रही है । हालात यह है कि हीट वेव से लोग झुलस रहे हैं। जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों, बुजुर्गों व महिलाओं का बुरा हाल है। लोगों ने बताया जेठ महीने के शुरुआती दिनों में इतनी तपन होगी, उन्होंने सोचा नहीं था। उधर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतम टेंपरेचर 45 डिग्री दर्ज किया गया । कुछ दिनों पहले मौसम में आए बदलाव के कारण हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई थी। लोगों ने सोचा था कि मौसम अब तीखा नहीं होगा, लेकिन भीषण गर्मी में फिर से अपना रौद्र रूप दिखाया है। रही सही कसर हीटवेव ने पूरी कर दी है। सोमवार को गर्मी के साथ सूर्य देवता के तेवर तीखे रहे। सुबह 8 से ही कड़ी धूप रही । जैसे ही दोपहर बारह बजे, मौसम और स...