फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अब आसमान से अंगारे बरसने लगे हैं। पिछले छह दिनों से सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और झुलसाने वाली पछुआ हवाओं ने लोगों को मई-जून की भीषण लू का अहसास करा दिया है। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का दिन का चैन और रात का सुकून पूरी तरह छिन गया है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग केवल बेहद जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बीते दिनों आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन, पिछले छह दिनों से सूर्यदेव के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं, जिससे गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली। दोपहर होते-होते आसमान से अंगारे बरसने लगे। तेज धूप के क...