बलिया, मई 22 -- बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ (अधिमास) महीने (अधिमास) के दूसरे पखवाड़ा में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह के 11 बजे के बाद आसमान से अंगार बरसना शुरू हो जा रहा है, जिसके कारण धरती तवे के समान जलने लग रही है। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सूनी पड़ जा रही है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी और उमस के कारण बाजारों में आम दिनों की तुलना में लोग कम दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान जरूरी काम के लिए गांव से शहर आए लोग और तेज धूप में छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। टीडी कॉलेज चौराहा से लगायत कुंवर सिंह चौराह...