कानपुर, मई 12 -- कानपुर देहात,संवाददाता। मौसमी की तल्खी का प्रभाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह से दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। दिन में हवा की रफ्तार तेज रहने से उमस भरी गर्मी के बीच धूप की तल्खी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं रात को तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण उमस का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन में धूप की तल्खी से बचने को लोग छायादार स्थानों की खोज करते नजर आते हैं। जेठ माह में मौसम की बदली चाल से कुछ दिनों गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। एक सप्ताह से आसमान साफ होने के बाद खिल रही चटख धूप से गर्मी का सितम कहर ढा रहा है। धूप से बचने लोग छाता लगाने के साथ गमछा के सहारे घर के बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर अधिक रहा। मुसाफिर धूप से बचने को पेड़ों की छांव में ठौर जमा...