बुलंदशहर, मई 10 -- जिले में भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और लगातार चढ़ते पारे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों के कारण उमस और तपिश का अहसास हुआ, जिससे लोग पसीने-पसीने नजर आए। आलम यह है कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। वहीं आसमान से आग बरसने के साथ ही सड़कें भी धधकने लगी हैं। जिससे गर्मी का असर दोगुना हो गया है। मौसम के मिजाज में बीते एक सप्ताह से लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में हर दिन हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। रविवार की सुबह जब लोग सूरज की पहली किरण के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा और लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनु...