अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। रात का पारा भी 23.5 डिग्री पंहुच गया है, इसलिए वर्तमान मौसम में सबसे गर्म रात रविवार को दर्ज की गई है। दिन का तापमान भी कुछ डिग्री घट-बढ़ रहा है। जिससे दिन और रात का चैन छिन गया है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक बादलों के छाने और कुछ डिग्री तापमान कम होने की संभावना जताई है। घर के बाहर और अंदर कहीं चैन नही है। दिन में बाहर की गर्मी बर्दास्त के बाहर है और तेज धूप भावनों को तवे की तरह तपा रही है जिससे रात को पंखे भी गर्म हवाएं फेंक रहे हैं। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर यात्री पसीने से तर- ब -तर हैं। गर्मी आम जनमानस की परीक्षा ले रही है। मजबूरी में लोगों को घर के बाहर निकलना पड़ रहा है। सरयू नदी ,रामकी पैड़ी और गुप्तारघाट पर...