आसमान से बरस रही आग, लू ने लोगो को झुलसाया
रामपुर, जून 23 -- चिलचिलाती गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। जून माह के आखिर में आसमान से बरस रही आग के कारण जनपद के लोग बेबस है। पूरा जनपद गर्म हवाओं की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और झुलसाएगी। गर्मी के मौसम के शुरुआती दौर में अचानक अधिकतम तापमान में वृद्धि से लोग परेशान दिख रहे हैं। मौसम की मार लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम की बेरूखी से इंसान से लेकर परिंदे तक परेशान हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की सुबह आठ बजे से ही जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू से हर व्यक्ति परेशान दिखाई दिया। दोपहर के समय शहर के मिस्टन गंज, ज्वाला नगर, शादाब मार्केट,सिविल लाइंस सहित कई इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बेहद जरूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.