आसमान से बरस रही आग, बिजली तंत्र बेपटरी, बारिश के इंतजार में अफसर और जनता
बिजनौर, जून 27 -- जनपद में इन दिनों आसमान से बरस रही आग और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसने बिजली विभाग की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चरमरा दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण जगह-जगह फॉल्ट होने की संख्या तेजी से बढ़ गई है।
समस्या का विस्तार शहर में फॉल्ट के चलते घंटों-घंटों बिजली बाधित होना अब आम बात हो गई है। लगातार लग रहे लंबे कटों के कारण स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस दोहरी मार से जनता बेहाल है और बूंद-बूंद पानी व हवा के लिए तरस रही है। बढ़ते संकट के बीच लाइन स्टाफ और बिजली विभाग की टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं। कहीं भी फॉल्ट की सूचना मिलते ही टीमें तपती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.