आसमान से बरस रही आग, बिजली कटौती से हाल-बेहाल
बागपत, जून 23 -- बागपत। एक तरफ आसमान से बरसती आग, तो दूसरी तरफ घंटों की अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को खून के आंसू रुलाने पर मजबूर कर दिया है। स्थिति यह है कि न तो दिन में चैन है और न ही रात को सुकून। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम काफी घातक साबित हो रहा है। घरो में लगे बिजली के उपकरण भी खिलौना बनकर रह गए है। वही बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बहुत जरुरी काम से ही घरो से बाहर निकल रहें है। लोगों का काम दोपहर के समय बंद चल रहा है। दुकानों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति (24 घंटे बिजली) देने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन शुरुआती गर्मी में ही इन दावों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.