हमीरपुर, अप्रैल 23 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। आसमान से बरस रही आग के बीच प्रसव कराने के बाद वार्ड में भर्ती होने वाली प्रसूताओं को गर्मी से जूझना पड़ता है। भर्ती वार्ड के कूलर खराब है, महज पंखे चल रहे हैं। खिड़की में जाली नहीं होने से लू के थपेड़े सीधे वार्ड में प्रवेश कर रहे हैं। इससे प्रसव कराने के बाद यहां भर्ती होने वाली प्रसूताएं परेशान हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी का तर्क है कि नवजातों को ठंडे वातावरण में नहीं रखा जाता है। इस वजह से कूलर बंद रखे जाते हैं। प्रसव को आने वाली महिलाओं को कस्बे के बांकी मार्ग में संचालित पुराने अस्पताल में भर्ती किया जाता है। यह भी पढ़ें- हाइपर थर्मिया की चपेट में आकर 104 डिग्री तक बुखार झेल रहे बच्चे प्रसव के उपरांत पीछे बने वार्ड में इनको भर्ती रखा जाता है। इस वार्ड में दो कूलर लगा रखे गए हैं। इनमें एक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.