लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और जानलेवा लू का असर जारी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है। सुबह नौ बजते ही सूर्य की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं और दोपहर होते होते जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली मुख्य सड़कें, स्टेशन और विद्यापीठ चौक जैसे व्यस्त इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगता है। पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर के विद्यापीठ चौक से लेकर नया बाजार तक जहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी वहां अब दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सन्नाटा पसरा रहता है। यह भी पढ़ें- कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी भीषण गर्मी के कारण सड़कें अंगारे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.