आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 44 पार
भदोही, मई 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह ठंडी बयार चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दस बजते-बजते सड़कों पर भीड़ कम होने लगी और लोग घरों में कैद होने लगे। धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप में निकलते ही लोगों का सिर चकराने लगा। घर से बाहर निकले लोग रुमाल और गमछे से चेहरा ढंककर चलते नजर आए। गुरुवार रात नौ बजे तक गर्मी का असर बना रहा। बाइक सवारों को ऐसा महसूस हो रहा था जैसे लू चल रही हो। पक्के मकान गर्म तवे की तरह तप रहे थे。 यह भी पढ़ें- गर्मी ने किया बेहाल तो पारा पहुंचा 44 डिग्री पारबाजार में फलों की मांग गर्मी बढ़ते ही बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.