आसमान से बरस रही आग, पसीने से भीग जा रहे लोग
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के चलते लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। शनिवार को भी गर्मी से लोग दिनभर बेचैन रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, एक-दो दिन बाद बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- @ 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बारिश का इंतजारगर्मी का प्रभाव पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। लालगंज क्षेत्र में चार दिन पूर्व, नगर में दो दिन पूर्व और तहबरपुर में एक दिन पूर्व तेज हवा के साथ बारिश हुई। सूरज की तपिश से धरती तप रही है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को तेज धूप के चलते दोपहर होते ही सड़कों संग बाजारों में सन्नाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.