शामली, मई 23 -- शामली। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिला। तेज धूप और लू के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम रही। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, जन जीवन बेहाल सड़क पर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी या छतरी लेकर चलते दिखाई दिए। वहीं महिलाएं और बच्चे भी धूप से बचाव के लिए चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते नजर आए। ...