आसमान से बरस रही आग, गिर रहा आम, फट रही लीची
बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। आसमान से आग बरस रही है। हीटवेव से इंसानों का बुरा हाल है, तो हीट स्ट्रेस का प्रभाव पेड़ों पर पड़ रहा है। आम के पेड़ों में लगे छोटे-छोटे फल खुद ही टूट कर गिरने लगे हैं, तो लीची के फलों में फंगस का खतरा बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर जल्द बारिश न हुई, तो इन दोनों फल का न सिर्फ उत्पादन घटेगा बल्कि स्वाद में भी असर आना तय है। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप चौधरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। लगातार तापमान अधिक रहने का दुष्प्रभाव आम व लीची पर पड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से पौधों में पानी की कमी होने के कारण पत्तियां जलने लगती हैं। इससे विकसित हो रहे फल को आकार में छोटे रहकर समय से पहले गिरने लगते हैं। वहीं, अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.