नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अप्रैल का महीना अभी पूरी तरह से बीता भी नहीं है लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आसमान से मानो आग बरस रही है और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। इस जानलेवा गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी उन मासूम बच्चों को हो रही है, जिन्हें चिलचिलाती धूप में पीठ पर भारी बस्ता लादकर स्कूल जाना पड़ता है। इस भीषण गर्मी और हीटवेव के कहर को देखते हुए अब कई राज्यों की सरकारें और स्कूल प्रशासन हरकत में आ गए हैं। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कई जगहों पर स्कूलों के समय में बड़े बदलाव किए गए हैं, तो कुछ राज्यों में एहतियात के तौर पर नई गाइडलाइंस और सख्त हिदायतें जारी कर दी गई हैं।कई राज्यों में 40 के पार पहुंचा पारा मौसम विभाग के मुताबिक, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.