बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम से घर से बाहर न निकलें। इस दौरान भीषण गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रिकार्ड किया जाएगा। शुक्रवार को सूरज की तपिश ने लोगों को बुरी तरह झुलसाया। पसीने से तर-बतर लोग दिनभर राहत की तलाश में दिखे। यह भी पढ़ें- तापमान 42 डिग्री के पार, आसमान से बरस रही आग दोपहर के समय तपिश से हाल-बेहाल हो गया। लोग अंगोछा, छाता आदि से गर्मी में बचाव करते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.