गोपालगंज, जून 18 -- गोपालगंज। जिले में लगातार छठे दिन भी भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसून की पहली अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर दिनभर की लू और उमस के बाद रात की गर्मी भी लोगों का सुकून छीन रही है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का महसूस हुआ। पुरवा हवा नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। रात 10 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना रहा। जिससे लोग देर रात तक गर्मी और उमस से बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- जून की प्रचंड गर्मी से सुबह में ही दोपहर जैसा हो रहा अहसासख...