गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज।जिले में वैशाख महीने में ही जेठ जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 14 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर आसमान से आग बरसती रही और शाम तक गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों में ही दुबके रहे। सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जिले में शनिवार तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। रविवार को हल्के बादल और आंधी की संभावना जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.