आसमान से बरसे शोले, गर्म हवाओं ने झुलसाया
हापुड़, मई 18 -- दिनों दिन हापुड़ का मौसम कहर बरपा रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव आसमान से आग बरसाते रहे और दोपहर में लू के थपेड़े लोगों का शरीर झुलसा रहे थे। धूप में घर से बाहर निकलते ही लोगों का हलक सूख रहा था, जिससे लोगों को जगह-जगह पेयजल की जरूरत पड़ रही है। लेकिन पेयजल के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं, भीषण गर्मी में हापुड़ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को दिन की शुरूआत से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। सुबह 8 बजे से ही सूरज की किरण लोगों को परेशान करने लगी। घर से निकलने पर लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। जिससे लोग पसीना-पसीना हो गए। पूरे दिन शरीर पसीने से पसीजता रहा और लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर को तल्ख धूप की तपिश से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.