पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार में बेमौसम बरसात जानलेवा हो गई है। अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है बल्कि, वज्रपात से मौत की भी खबर है। शनिवार को बेतिया में दादी, पोती की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर और खगड़िया में एक एक लड़की की मौत हो गई। वहीं खगड़िया में तीन लोगों पर वज्रपात मौत बनकर टूटा। एक दर्जन लोग ठनका की चपेट में आकर झुलस गए। खगड़िया नगर थाना और रतनी प्रखंड के शकुराबाद थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर शनिवार को अपराहन करीब सबा तीन बजे वज्रपात (ठनका) होने से तीन लोगों की जान चली गई। इस प्राकृतिक आपदा में 13 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक किशोर और एक वृद्ध शामिल हैं। घटना से मृतकों और घायलों के परिवार में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गयी। घायलों में सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.