आसमान से बरसी आफत, कच्चे और पक्के 42 मकान धराशायी
ललितपुर, सितम्बर 5 -- ललितपुर। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश झोपड़ियों, कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वालों के लिए आफत से कम नहीं है। मिट्टी गीली होकर बहने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले चार दिनों में 42 मकान धराशायी हो गए। राजस्व विभाग के अफसरों व कर्मियों ने मौका मुआयना करके आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
कच्चे मकानों की स्थिति बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में अभी भी हजारों लोग कच्चे व जर्जर भवनों और झोपड़ियों में निवास करते हैं। उनके लिए सर्दी और गर्मी का मौसम तो ठीक रहता है लेकिन बारिश किसी चुनौती से कम नहीं होती। कई दिनों की जोरदार बारिश में इनके घरों की छतों से पानी की बूंदे टपकने लगती है। ऐसे में सिर छिपाने के लिए इनके पास जगह नहीं बचती। सबसे बड़ी आफत मकान गिरने से होती है। इस समय अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.