आसमान से बरसी आग ने झुलसाया, पारा @42 डिग्री सेल्यियस
शामली, मई 18 -- शामली। जनपद में सोमवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई देने लगा था। सुबह 10 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से बरस रही आग और उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजार, विजय चौक, हनुमान रोड, बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। लू के थपेड़ों के कारण सड़कें और चौराहे वीरान नजर आए। जरूरी काम से निकलने वाले लोग छाते, गमछे और पानी की बोतल के सहारे दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रहा आग, लोग गर्मी से परेशानभीषण गर्मी का असर भीषण गर्मी का असर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.