बागपत, मई 21 -- बागपत। सूर्यदेव की प्रखर किरणें अब रौद्र रूप धारण कर रही हैं। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फासला और कम हो गया। इसके चलते दिन तो दिन, अब रात भी बेहद गर्म हो गयी है। तापमान के 43 डिग्री पर पहुंचने और हीट वेव ने जनमानस की मुश्किलें ब़ढ़ा दी हैं। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी तक व्याकुल हैं। तेज धूप की वजह से जहां तन-बदन झुलस उठा, वहीं हीट वेव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सरकारी, अद्र्ध सरकारी दफ्तर हो या सार्वजनिक स्थल या फिर बाजार, हर जगह लोग गर्मी से परेशान दिखे। उक्त स्थलों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। ---- यह भी पढ़ें- भट्ठी बनी भृगुनगरी, सूनी पड़ीं सड़कें और बाजारभीषण गर्मी में कूलिंग का हाल भीषण गर्मी में पंखे ही नहीं कूलर भी गर्म हवाएं फेंक रहे है, जबकि एसी भी दोपहर के वक्त फेल हो रहे है। कूलिंग न के बर...