आसमान से बरसी आग, लू से जनजीवन बेहाल
हमीरपुर, मई 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। रविवार को पारा 44 डिग्री के पार चला गया। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सुबह 10 बजे के बाद से सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा दिखने लगा। सूरज ढलने के बाद ही लोग घरों से निकले। उधर, मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को दिन में बेवजह निकलने से बचने की सलाह दी है। दिन में बिजली की आवाजाही भी लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारगर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा मई माह में शुरुआती दस दिनों तक तापमान में गिरावट के चलते पूरे दिन बाजारों के साथ ही बस स्टाप में अच्छी खासी चहल पहल देखी जा रही थी। मगर मौसम का मिजाज एक बार फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.