आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों ने किया बेदम
मैनपुरी, मई 18 -- भीषण गर्मी में सेहत की सुरक्षा इन दिनों सबसे बड़ा मुद्दा है। गर्म हवाओं के साथ लू की लपटें भी चलने लगी हैं। ऐसे में ये मौसम कहीं बीमार न कर दे, इसको लेकर सतर्कता बरतनी ही पड़ेगी। सरकार ने भी प्रदेश में अगले चार दिन हीटवेव होने और इससे बचने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के इस मौसम में आवश्यक काम सुबह-शाम निपटाएं। रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह से ही आसमान से आग बरसी। जनपद का पारा न्यूनतम 29 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर से लेकर गांव तक गर्मी की चर्चा है। यह भी पढ़ें- लू-प्रकोप का अलर्ट, भीषण गर्मी दिखाएगी तेवर घनी बस्तियों में गर्मी का असर ज्यादा पड़ रहा है। डा. डीके शाक्य का कहना है कि इस मौसम में उल्टी, दस्त से बचने के लिए खान-पान में विशेष ध्यान रखें। ताजा भोजन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.