आसमान से बरसी आग, पारा 48@ से झुलसा जनमानस
एटा, मई 19 -- भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह नौ बजे से ही बदन को झुलस रहा था। दोपहर में हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। गर्म हवाओं और तपिश से बेहाल नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर ढककर तथा पानी की बोतल साथ लेकर चलते दिखाई दिए। पानी भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहा था। मंगलवार को तेज धूप और लू के चलते बाजारों में भीड़ कम रही। दोपहर के समय मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी श्रमिकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग गर्मी के कारण चक्कर आने और बेचैनी की शिकायत करते नजर आए। सबसे अधिक परेशान सड़क पर आते जाते हुए लोग दिखे। पूरे जीटी रोड पर छांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.