आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री के पार
सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सोमवार को भी लगातार तीसरे दिन पारा 43 डिग्री के पार रहा। दिन में आसमान से बरस रही आग से लोग झुलस जा रहे थे। दिन में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को छांव की तलाश करते देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। सोनांचल में पिछले तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री के पास रहा। लगातार हो रही तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी सुबह से ही तेज निकली थी। दोपहर तापमान 43 डिग्री पार हो जाने पर आसमान से आग बरसने लगी। तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलस जा रहे थे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। वहीं बाजार में भी सड़कें सूनी हो गई। मौसम विभाग के राजन सिंह के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.