आसमान से बरसी आग, पारा 42 डिग्री पार, घरों से निकलना मुश्किल
बागपत, मई 18 -- बागपत। तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू चल रही है। सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से ही सूर्यदेव ने आग उगलनी शुरू कर दी थी। दोपहर में जहां सूर्य की तपिश बढ़ गई थी, वहीं लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। आलम यह रहा कि दोपहर के समय सड़क से लेकर बाजार तक क्रफ्यू सा लगा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दौड़ते नजर आए, जबकि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इन दिनों शाम छह बजे तक प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में तो गर्म हवाएं परेशान कर ही रही हैं, रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही। हालत यह है कि दोपहर में लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। लोग सिर पर गमछा ओढ़कर निकलते हैं, तो महिलाएं छाता लेकर निकलती हैं। छात्रों की मुसीबत बढ़ गई हैं। छुट्टी के समय सूरज का ताप अपने चरम पर होता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.