आसमान से बरसी आग, पारा @43 डिग्री, सड़कें वीरान, बाजारों में सन्नाटा
कन्नौज, मई 22 -- कन्नौज/छिबरामऊ। जेठ की शुरुआत के साथ ही जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा होने लगा है। शुक्रवार को जिले में तापमान रिकॉर्ड 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह नौ बजते ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। दोपहर होते-होते ''लू'' यानी गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सड़कों को पूरी तरह सुनसान कर दिया। गर्मी का सबसे बड़ा असर इत्र नगरी के मुख्य व्यापारिक केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। शहर के व्यस्ततम बड़ा बाजार, सरायमीरा, मकरंद नगर और लाखन तिराहा जैसे इलाकों में, जहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी, दोपहर में सन्नाटा पसर गया। यही हाल छिबरामऊ के फर्रुखाबाद रोड, नेहरू कॉलेज चौराहा और मुख्य सब्जी मंडी का रहा। सड़कों पर केवल वही लोग दिखे जिन्हें बेहद जरूरी काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.