आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 43 के पार
कानपुर, मई 18 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिन भर आसमान से आग बरसती रही। तेज लू चली। दोपहर में लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। उत्तर प्रदेश के सभी दक्षिणी जिलों में 24 मई तक हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हीट वेव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बांदा में पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया। कानपुर में तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही उत्तर पश्चिमी तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। दस बजे तक लू के थपेड़े चलने लगे थे। दोपहर होने तक स्थितियां प्रतिकूल हो गईं। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में तेज हवाएं और बूंदाबांदी से दोपहर बाद कुछ असर दिखा जिससे तेजी से चढ़ता पारा 43.2 डिग्री पर रुक गया जो मई का सर्वाधिक पारा है। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। कानपुर में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पहुंचा। यह सीजन यानी मई का सर्वाधिक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.