नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। दिन तो क्या रात में भी जबरदस्त भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्लीवासियों को अब बारिश की उम्मीद है जिससे मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आए और राहत मिले। गर्मी का असर पर्यावरण पर भी दिखने लगा है। गर्मी का असर ऐसा है कि ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी में स्थित कृत्रिम संजय झील में एकसाथ सैकड़ों मछली मृत पाई गई हैं। कई मछलियां झील के किनारे मृत पड़ी हैं तो कई पानी के ऊपर तैरती दिखाई दे रही हैं। झील का बड़ा हिस्सा गर्मी के वजह से सूख चुका है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 46degC के साथ 'ऑरेंज अलर्ट'पानी के स्तर में आ रही लगातार गिरावट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अ...