आसमान से बरसी आग, तीखे तेवर से झुलसे लोग
बुलंदशहर, जून 26 -- जिले में भीषण गर्मी का सितम अब बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान से मानो आग बरसने लगी, जिससे सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को पूरी तरह झुलसा कर रख दिया। पिछले कुछ दिनों से रोजाना पारा चढ़ने के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को स्थिति यह रही कि लोग सुबह से ही उमस और पसीने में भीगे रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, दोपहर होने तक गर्मी के तेवर और अधिक तल्ख हो गए। आसमान से बरसती तपिश के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया और चटक धूप ने राहगीरों को झुलसा दिया। भीषण गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर के समय धूप का प्रकोप इतना रहा कि लोग दोपहर के समय गर्मी से बचाव करने को विभिन्न प्रयास करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। जिसके चलते मुख्य मार्गों और बाजारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.