आसमान से बरसी आग, जून में दूसरी बार 42 डिग्री पहुंचा तापमान
सहारनपुर, जून 26 -- जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जून महीने में दूसरी बार इस स्तर तक पहुंचा है। इससे पहले 10 जून को भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई। प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा देखने को मिला। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के समय भी गर्मी और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि दोपहर 12 बजे के बाद लोग जरूरी काम होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.