हापुड़, अप्रैल 27 -- पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में मौसम का मिजाज गर्म है। दिन में तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में दोपहर होने से पहले ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। चिलचिलाती धूप तन-बदन झुलसा रही है, लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। शाम तक खेत-खलिहान, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है। इसका असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। जरूरी होने पर ही लोग पूरे इंतजाम के साथ घर से बाहर निकल रहे हैं।हापुड़ में सोमवार की सुबह से ही आग बरसनी शुरू हो गई थी, दोपहर की तल्ख धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया ऐसे में लोगों ने घरों में रहना ही उचित समझा। धूप परवान पर होने तक घर वापसी कर ले रहे हैं। ऐसे में गोल मार्केट, ...