आसमान से बरसी आग, गर्मी ने किया लोगों का हाल बेहाल; बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने रुलाया
रामपुर, जून 28 -- सूर्यदेव के कड़े तेवरों के कारण आसमान से मानो आग बरस रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इस जानलेवा गर्मी के बीच बेकाबू बिजली कटौती और पानी की भीषण किल्लत ने लोगों की मुसीबतों को दोगुना कर दिया है। रविवार को रामपुर का अधिकतम पारा 46 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के अवकाश के दौरान अधिकतर लोग घरो में ही कैद रहे। --------
अघोषित बिजली कटौती से रातें हुईं काली गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में भारी उछाल आया है, जिसके कारण ग्रिड पर दबाव बढ़ गया है। शहरों से लेकर गांवों तक, लोग घंटों लंबी अघोषित बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। रात के समय पावर कट होने से लोगों की नींद हराम हो गई है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.