आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- जिले में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तपिश और उमस के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ती तपिश के कारण अब दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई कि राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलसे बदन, आसमान से बरसी आग हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा सामान्य रहने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत महसूस हुई, लेकिन दिन के समय उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.