आसमान से बरसने लगी आग, चटक धूप से झुलसे लोग
बुलंदशहर, जून 2 -- जनपद में मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान से बरसती आग और चटक धूप के कारण लोग झुलसने को मजबूर हो गए। सुबह से ही शुरू हुई भीषण गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश और बढ़ती गई। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग दिनभर पसीने से तर-बतर नजर आए। राहत की बात कहीं दिखाई नहीं दी। भीषण गर्मी और तीखी धूप का सीधा असर मंगलवार को जनजीवन पर देखने को मिला। दोपहर 12 बजे के बाद मुख्य बाजारों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो गई। यह भी पढ़ें- 39 पर पहुंचा पारा, 4-5 को लू चलने के आसार लोग चेहरे और शरीर को सूती कपड़ों से ढककर ही जरूरी काम के लिए बाहर निकले। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जगह-जगह छाया और ठंडे पानी की तलाश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.