आसमान से बरसती आग में घी डालने का काम करेंगे आज से नौतपा
बांदा, मई 24 -- बांदा। जनपदवासियों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार को भी सुबह से आसमान से अंगारे बरसे तो धरती तंदूर की तपती रही। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सुबह दस बजे से ही लोग घर में कैद हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 46.8 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जनपद में सप्ताह भर से प्रचंड गर्मी के कहर से लोग परेशान हैं। अब गांव से लेकर शहर तक बदली व बूंदाबादी की प्रार्थनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी भीषण तपन में बेहाल नजर आ रहा है। रविवार को भी सुबह से गर्मी ने तेवर दिखाए। शरीर को चुफती तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.