आसमान से बरसती आग के बीच ठंडी चीजों की बढ़ी दीवानगी
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। आसमान से बरसती आग और धरती से उठती तपिश ने शहर को मानो धधकती भट्टी में बदल दिया है। सूरज की तीखी किरणें और 40 डिग्री के पार पहुंचता तापमान लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। ऐसे में राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, शिकंजी, गन्ने का जूस, आम के शेक और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। आइसक्रीम उद्यमी अमित के अनुसार बढ़ती गर्मी के कारण सुबह से लेकर रात 10 बजे तक ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ बनी रहती है। खासकर बच्चों और युवाओं में कोन, कप ,कुल्फी और फैमिली पैक आइसक्रीम की मांग सबसे ज्यादा है। राधा इंटरप्राइजेज के थोक व्यापारी पीएम गुप्ता के अनुसार बढ़ती गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.