नई दिल्ली, मई 24 -- राजधानी दिल्ली में टेम्प्रेचर के टॉर्चर का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद तीन दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में बीते पांच दिनों से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। शनिवार की सुबह इसमें हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह 7 बजे के बाद से ही दिल्ली के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और साढ़े 7 बजे के बाद अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी देखने को मिली। इसके साथ ही कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ीं। आंधी-तूफान के समय तो दिल्ली के तमाम इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में धूप के चलते फिर से तापमान में इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सा...