लखीसराय, अप्रैल 26 -- पांच जगह पांच रिपोर्टर: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। कड़ी धूप और हवा के अभाव ने गर्मी को और अधिक असहनीय बना दिया। राहगीर जहां-तहां पेड़ों की छांव में रुककर राहत पाने की कोशिश करते दिखे, वहीं कई लोग मजबूरी में धूप में सफर करने को विवश रहे। यह भी पढ़ें- गर्मी के तेवर: पारा 42 डिग्री पार, सडक से बाजार तक सन्नाटा बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी लोगों की संख्या कम रही। कुल मिलाकर भीषण गर्मी ने ...